रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

CISF दरोगा की 6 वर्षीय बेटी हुई गायब, मचा हड़कंप

अलीगढ़। थाना रोराबर क्षेत्र में CISF दरोगा की 6 वर्षीय बेटी के गायब हो जाने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना इलाका पुलिस के अलावा कंट्रोल रूम को दे दी। बच्ची के गायब हो जाने की सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। एसओजी समेत तीन टीमें बच्ची की तलाश में जुट गई। कुछ घंटों बाद ही बच्ची सकुशल घर के अंदर ही मिल गई। जिस पर पुलिस टीम के अलावा परिजनों ने राहत की सांस ली।

रोरावर थाना क्षेत्र के संकल्प काॅलोनी निवासी प्रवीण कुमार CISF में एसआई के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती दिल्ली में हैं। जबकि परिजन रोराबर की संकल्प कॉलोनी में रहते हैं। सोमवार को उनकी 6 वर्षीय की बेटी खेलते हुए अचानक घर के बाहर से गायब हो गई। परिजनों व आस-पड़ौस के लोगों ने बच्ची को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। जिस पर परिजनों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व इलाका पुलिस को दे दी। सूचना पाकर सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय, इलाका पुलिस व एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जाने लगे। करीब साढ़े तीन घंटे के बाद बच्ची घर के अंदर से अचानक बाहर आ गई। बच्ची को सकुशल देख परिजनों की खुशी से आंखें भर आईं। वहीं पुलिस ने भी राहत की सांस ली। बच्ची ने बताया कि वह खेलेते-खेलते सोफा के नीचे चली गई थी और वहीं पर सो गई थी। सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि बच्ची की बरामदगी के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया था। लेकिन बच्ची घर के अंदर से ही सकुशल मिल गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!