गभाना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई 64 शिकायतें
गभाना। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम एसडीएम हीरालाल सैनी की अध्यक्षता आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अवैध कब्जे, चकरोड़, नाली, सड़क, बिजली, पेंशन व राशन समस्या से जुड़ी कुल 64 शिकायतें आईं। जिसमें से पांच फरियादियों को मौके पर ही राहत प्रदान कर दी गई, जबकि शेष बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कराने के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया।
एसडीएम ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस व अन्य माध्यम से अानी वाली जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निर्धारित समय पर निस्तारण कराएं, ताकि शिकायतकर्ता को अनावश्यक इधर-उधर भटकने पर विवश न होना पड़े। पुलिस ने जुड़ी शिकायतें सीओ राकेश सिसौदिया ने सुनी। इस मौके पर तहसीलदार अवनीश कुमार, नायब तहसीलदार अजेंद्र तौमर, प्रिया गर्ग, बीडीओ राहुल वर्मा, पूर्ति निरीक्षक शिवकुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।