श्यामपुर के प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं काे नि:शुल्क वितरित की गई बाल रक्षा किट
गभाना। नगर पंचायत के श्यामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को आयुर्वेद फाॅर वन हेल्थ कार्यक्रम के तहत सांई अयुर्वेदिक, पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निश्शुल्क बाल रक्षा किटों का वितरण किया गया।
डाॅयरेक्टर अंकित गुप्ता व प्राचार्य अरूण कुमार के निर्देशन में विद्यालय में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में एक वर्ष से 16 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस मौके पर चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं को गुड व बैड टच, किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन, हार्मोन परिवर्तन, सामाजिक व मानसिक परिवर्तन से संबंधी जानकारी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संतुलित आहार का सेवन जरूरी है। भोजन में पोषक तत्वों की कमी से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास प्रभावित होता है।
शिविर में 120 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ बाल रक्षा किट वितरित की गई। इस मौके पर डाॅ. पंकज शर्मा, अभिषेक सिंह, कनुप्रीत, चौ. अजय सिंह, रामचंद्र मास्टर जी, सुरेश चंद्र गुप्ता (पूर्व प्रधानाध्यापक), प्रधानाध्यापक जितेश कौशिक, ओमप्रकाश चौधरी, सुबोध चौधरी, राहुल चौधरी आदि का सहयोग रहा।