वीरपुरा स्थित भाकियू भानू के कैंप कार्यालय पर मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष का 71 वां जन्मदिवस
गभाना। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानू प्रताप सिंह का 71 वां जन्मदिवस गुरुवार को वीरपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर पदाधिकारियों ने धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने केक काटने के साथ ही उनके दीर्घायु व स्वस्थ्य रहने की कामना की। युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष किसानों के सच्चे मसीहा हैं, जो कि पिछले 40 वर्षों से किसानों के हक लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। भानू गुट भारत का सबसे बड़ा किसान संगठन हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान आयोग के गठन की लगातार मांग करते चले आ रहे हैं। इस मौके पर सुधीर कुमार सिंह, देववृत सिंह चौहान, गोविल जादौंन, प्रमोद गौड़, लव शर्मा, विपिन कुमार सिंह, कल्यान सिंह आदि मौजूद रहे।