स्वास्थ्य शिविर में हुआ 75 बच्चों को परीक्षण
इगलास। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय तोछीगढ़ द्वारा गांव नौगवां के श्रीराम इंटर कालेज में आयुष आपके द्वार के तहत निश्शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 75 बच्चों को परीक्षण कर औषधि वितरण किया गया। इसके साथ ही मलेरिया, टाइफाइड के साथ शुगर की जांच की गई। डा. दुर्गेंद्र सिंह ने बच्चों को गर्मी से बचाव हेतु उपाय बताए एवं खानपान की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रबंधक विकास उपाध्याय, विनीत उपाध्याय, शिवकुमार, शेष वीर, दिनेश, सत्यवीर, भारती, सृष्टि, रवि, शिव प्रकाश वर्मा, योग प्रशिक्षक राजेश कुमार आदि थे।
—
पुलिस ने गांजा तस्कर किया गिरफ्तार
इगलास। पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले गांव साथिनी के एक युवक को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने प्रवीन उर्फ नहने पुत्र चित्रम सिंह को मान रजबहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। युवक से 199 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद किया है। आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।