रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तीन वर्षीय बच्चे को घोड़ी ने मारी लात, उपचार के दौरान मौत

जट्टारी। कस्बा टप्पल में घोड़ी ने तीन वर्षीय बच्चे के सिर में लात मार दी। हादसे में बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मामले में मृतक बच्चे ने घोड़ी मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पश्चिम दिल्ली के थाना रनहोला के चंचल पार्क बक्करवाला नांगलोई निवासी जितेंद्र सिंह के अनुसार उनका तीन वर्षीय बेटा दिव्यांशु विगत 10 दिसंबर को कस्बा टप्पल में अपनी ननिहाल में घर के घर के दरवाजे पर खड़ा हुआ था। तभी टप्पल निवासी विशंभर पुत्र भूदर अपनी घोड़ी को हांकते हुए ले जा रहा था। इसी दौरान घोड़ी ने बेटे में लात मार दी। जिससे बेटा अचेत अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। परिजन बेटा को आनन-फानन में उपचार को जेवर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर शनिवार शाम को बेटा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पीड़ित ने घोड़ी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!