रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गोशाला में पानी में उतराते मिले मृत गोवंशों के अवशेष, हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

- दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

चंडौस। योगी सरकार ने गायों की सुरक्षा और उनकी देखभाल के लिए सभी गांवों गोशाला और शहरों में पक्के आश्रय स्थल बनाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए बजट में प्रवाधान भी किया गया था, लेकिन अधिकांश गोशालाओं में देखरेख व चारा-पानी के अभाव में गोवंश दम तोड़ रहे हैं। गोशालाओं की हालत दिन पर दिन दयनीय होती जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कुंभकरणीय नींद सोएं हुए हैं।

ऐसी  ही दुर्दशा क्षेत्र के गांव ऊमरी स्थित गोशाला में देखने को मिली। जहां पर ग्रामीणों को मृत गोवंशों के शव पानी में उतराते हुए दिखे, जिन्हें कुत्ते नौंच-नौंच कर खा रहे थे। जिन्हें देख हिंदुत्वादी लोगों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने गोशाला पहुंचकर जमकर हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया। बाद में वह अधिकारियों द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने व गोशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का आश्वासन के बाद धरने से हट गए।सोमवार को ग्रामीणों को गोशाला में एक गड्डे में भरे पानी में मृत गोवंशों के शव पानी में उतराते हुए मिले। जानकारी पर विहिप नेता पं. परमेश्वर भारद्वाज समेत तमाम हिंदुत्वादी लोग गोशाला पर पहुंच गए और गोशाला की दुर्दशा देख उनका पारा चढ़ गया। गोशाला के आस-पास तमाम गड्ढे बने हुए थे, जिनमें मृत गोवंशों के अवशेष दबे हुए थे। वहीं पानी भरे एक गड्ढे में 5-6 मृत गोवंशों के शव पड़े हुए थे, जबकि ऊपर से करब को ढक रखा था। कुत्ते मृत गोवंशो के शवों को नौंच-नौंच कर खा रहे थे।हिंदुत्वादी जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर इंस्पेक्टर चंडौस विनोद कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गुस्साएं लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह दोषियों पर कार्रवाई करने व गोशाला में व्यवस्थाओं ठीक कराने के लिए उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।कई घंटे बाद तक अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। वह गोशाला परिसर में ही अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठ गए। बाद में मौके पर एसडीएम गभाना हीरालाल सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साएं लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, वहीं गोशाला की व्यवस्था को शीघ्र ही दुरूस्त कराया जाएगा। जिस पर हिंदुत्वादी लोगों ने धरने को समाप्त किया। विहिप नेता पं. परमेश्वर भारद्वाज ने कहा कि एक सप्ताह में कोई कार्रवाई न की गई तो वह उग्र आंदोलन करेंंगे।



You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!