रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब समेत किया गिरफ्तार

गभाना। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध शराब के साथ दबाेच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।

एसएसआई केपी सिंह ने बताया कि वीरपुरा चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह क्षेत्र में मय फोर्स के शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रहे थे। तभी चांदनेर रोड पर एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई पड़ा। जिस पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उमेश पुत्र राजवीर सिंह निवासी थानपुर थाना चंडौस बताया। जामा तलाशी में उसके पास से देशी शराब के अवैध 20 ट्रेटा पैक बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!