रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे बाईपास पर कोहरे के चलते रोडवेज बस ट्रक से टकराई, चार यात्री घायल

गभाना। नेशनल हाईवे बाईपास पर ओगर मोड़ के पास कोहरे के चलते रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार चार यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलो का निजी अस्पताल में उपचार कराया है। वहीं हादसे के बाद बस के चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह बुलंदशहर डिपो रोडवेज बस बुलंदशहर से सवारियों को लेकर राजस्थान के अजमेर जा रही थी। जैसे ही बस गभाना क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर पहुंची तभी घने कोहरे के चलते आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में पहल अग्रवाल, अतुल कुमार निवासी बुलंदशहर व दानिश, समसुद्दीन खुर्जा घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार को कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया तथा अन्य सवारियों को दूसरी बसों में बिठाकर गंतव्य के लिए भिजवा दिया। वहीं क्रेन की मदद से बस को सड़क किनारे कराकर यातायात को सुचारू करा दिया। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!