रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इमलहरा में युवक को मारी गोली, एक नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

चंडौस। क्षेत्र के गांव इमलहरा में साेमवार की शाम को नामजद द्वारा युवक को गोली मारने के मामले में मंगलवार को पीड़ित के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं घायल का उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में जारी है।

आरोपियों ने अचानक आकर चलाई गोली

अमृतपुर गांव निवासी योगेश कुमार उर्फ छोटू पुत्र गोकुल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई आशीष कुमार सोमवार देर शाम को अपने दोस्त गब्बर उर्फ गवेंद्र निवासी चीमनपुर के साथ दाेस्त मोहित से मिलने के लिए इमलहरा गए थे। तीनों लोग मंदिर पर खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी इमलहरा निवासी वृजमोहन सारस्वत अपने अन्य दो साथियों के वहां आ गया और बिना किसी बात के तमंचा निकालकर भाई आशीष के ऊपर गोली चला दी। गोली भाई के दाहिने हाथ में जा लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गए। भाई को उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों के घर पर भी पूछताछ कर रही है, जिससे कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है। चंडौस इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्दी ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे। घायल का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!