रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अमृतपुर के युवक पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

चंडौस। क्षेत्र के गांव इमलहरा में अमृतपुर के युवक पर जानलेवा हमला कर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में भी थाना पर जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज हैं।

यह था पूरा मामला

अमृतपुर गांव निवासी योगेश कुमार उर्फ छोटू पुत्र गोकुल सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसका भाई आशीष कुमार सोमवार देर शाम को अपने दोस्त गब्बर उर्फ गवेंद्र निवासी चीमनपुर के साथ दाेस्त मोहित से मिलने के लिए इमलहरा गए थे। तीनों लोग मंदिर पर खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी इमलहरा निवासी वृजमोहन सारस्वत अपने अन्य दो साथियों के वहां आ गया और बिना किसी बात के तमंचा निकालकर भाई आशीष के ऊपर गोली चला दी थी। गोली भाई के दाहिने हाथ में जा लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए थे। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। भाई को उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। जहां पर उसका उपचार जारी है।

अमृतपुर भट्ठा के पास से किया गिरफ्तार

इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी वृजमोहन सारस्वत हो अमृतपुर भट्ठा के पास से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में भी थाना पर जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई हरिओम सिंह, एसआई प्रेमप्रकाश, कांस्टेबल योगेश कुमार, मोहित आदि शामिल रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!