रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

फैक्टरी से घर लौट रहे साईकिल सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

चंडौस। सरिया फैक्टरी से ड्यूटी कर घर लौट रहे साईकिल सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों काे शव गांव के बाहर पड़ा हुआ तब घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों काे सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव नगला जाट निवासी 45 वर्षीय राधेलाल पुत्र ब्रह्म सिंह कस्बा में रामपुर रोड स्थित एक सरिया फैक्टरी में मजदूरी करते थे। मंगलवार रात्रि में वह ड्यूटी खत्म कर साईकिल से घर लौट रहे थे।

जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सारी रात राधेलाल के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई तो वह बुधवार सुबह उनकी तलाश में जुट गए। इसी बीच ग्रामीणों को उनका शव सड़क पर पड़ा मिला।

जानकारी पर परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक राधेलाल चार भाईयों में तीसरे नंबर के थे और अविवाहित थे।

error: Content is protected !!