पूजित अक्षत कलश रथयात्रा से राममय हुआ गभाना, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
जय श्री राम के जयघोषों से गूंजा समूचा नगर
गभाना। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या में भव्य नूतन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा गठित श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को गभाना में पूजित अक्षत कलश रथ यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। कलश रथयात्रा से संपूर्ण गभाना नगर का वातावरण राम मय हो गया। नगरवासियों ने यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
यात्रा कस्बा के मदनधाम कालोनी से प्रारंभ हुई। यात्रा का शुभारंभ संघ के जिला प्रचारक कुश चाहर व अन्य पदाधिकारियों ने भगवान राम की पूजा-अर्चना कर व हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान सिर पर कलश और पीत वस्त्र धारण कर मातृ शक्ति ने जय श्रीराम का जयघोष किया तो पूरा गभाना राममय हो गया। हाथों में लहराता भगवा अनंत गगन से बात कर रहा था। ऐसा विहंगम दृश्य था कि मानों गभाना में ही प्रभु श्रीराम स्वयं दर्शन देने को आ गए हों। अद्भुत, अकल्पनीय, अविस्मरणीय पल को नगरवासी अपलक निहारते रहें। कस्बे में मातृ शक्ति का ऐसा अथाह सैलाब आज से पहले कभी नहीं दिखाई दिया।
कड़ाके की ठंड के बाद भी राम भक्तों के उत्साह और उमंग ने पूरे माहौल में गर्माहट पैदा कर दी। जय श्रीराम के जयघोष ने ठंड में घरों में बैठे लोगों को बाहर निकलने के लिए मजबूर कर दिया। सैलाब को देख उत्साह में वो भी जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। पूजित अक्षत में मातृ शक्ति व रथ यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मकानों की छतों से, दुकान और शोरूम आदि नगरवासी फूलों की बारिश, आरती आदि करने को उत्सुक दिखाई दिए।
भारी संख्या में सहभागी युवा एवं नौजवानों द्वारा द्वारा हाथों में भगवा ध्वज लेकर समूचे वातावरण को भगवामय कर दिया। यात्रा के साथ चल रहे रथ पर प्रभु श्री राम की झांकियां मन को हर्षित और उसके सम्मुख अयोध्या जी से आए पूजित अक्षत कलश नागरिकों के मनोभाव को प्रफुल्लित कर रहे थे। यात्रा में सम्मिलित राम भक्त राम लला हम आएंगे- घर-घर अक्षत पहुंचाएंगे, जयकारा हे वीर बजरंगी, संपूर्ण विश्व में गूंज रही है – रामलला की जय जय जय, एक ही नारा एक ही नाम – जय श्री राम जय श्री राम, जय बजरंगी जय हनुमान, भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्री राम आदि गगन भेदी उद्घोष लगा रहे थे। पूजित अक्षत कलश रथ यात्रा ने संपूर्ण नगर में भ्रमण कर भगवामय होकर वातावरण को रामभक्ति में लीन कर दिया। रामभक्तों, महिलाओं और बहनों ने शंखनाद करके यह साबित कर दिया कि 22 जनवरी का दिन उनके जीवन का स्वर्णिम दिन होगा।
नगर में भ्रमण के उपरांत श्री कृष्ण ठाकुर द्वारा में पहुंचकर यात्रा समापन हुई। वहीं एएसपी अमृत जैन, सीओ द्वितीय आरके सिसौदिया, इंस्पेक्टर सुधीर कुमार मय फोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखते को मुस्तैद रहे।
इस मौके पर अनिल सारस्वत, नीरज गुप्ता, भुवनेश कुमार सिंह, देवकी नंदन पांडेय, कन्हैया कुमार, प. श्याम बाबू शर्मा, जितेंद्र सिंह पम्मी, अनिल कुमार, चेयरमैन कुंवर अभिमन्यु राज सिंह, शिवकांत रावत, ठा. धर्मेंद्र, प्रवेंद्र सिह राणा, सचिन सारस्वत, भायुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमेंद्रपाल सिंह गुड्डू, हिमांशु माहेश्वरी, राजकुमार डिश, मनवीर सिंह, विपिन कुमार सिंह, कपिल सिंह, मुकेश गर्ग, अतुल गुप्ता, राजुल राय, देववृत सिंह चौहान, दुर्गेश गोयल, प्रवीण शर्मा, अवनीश ठाकुर, रोहित ठाकुर, सुमन सारस्वत, दुर्गपाल सिंह, विनोद तिवारी, अंकित कुमार, नितीश भारद्वाज, विष्णुदत्त पवार, सुरेश डीलर, देवेंद्र शर्मा, लक्ष्मीकांत रावत, राजीव शर्मा, कुलदीप सिंह, जितेंद्र सिंह राघव, हरिपाल सिंह, मुनेश कुमार सिंह, दिलीप शर्मा, राहु शर्मा, विक्रम सिंह, सोनू सिंह, रेखा शास्त्री, शिक्षा चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, रंजना शर्मा, रेखा शर्मा, सुनीता सिंह, पूजा सिंह, बबीता सिंह, सुनीता शर्मा, कोमल चाैधरी, साक्षी सारस्वत, प्रीती सिंह, सुधा अग्रवाल, रीना गुप्ता, कुसुम गुप्ता, ललतेश गुप्ता, हेमलता शर्मा, कमलेश शर्मा, दीपमाला जादौंन, अर्चना तिवारी, नीरज अग्रवाल, सुनीता गौड़ रूबी सिंह आदि मौजूद रहे।