रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

चंडौस। थाना पुलिस ने करीब चार माह पूर्व दौरऊ पुल के पास हुए हत्याकांड के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में पूर्व में ही 16 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

इंस्पेक्टर चंडौस विनोद कुमार ने बताया कि विगत 13 अगस्त को दौरऊ पुल के पास बाइकर्स गैंग के बीच हुए विवाद में फायरिंग हो गई थी। जिसमें एक दुकान पर खड़े राहगीर 55 वर्षीय उमेश कुमार चौहान निवासी भगवानपुर की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस पूर्व में 16 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि बुलंदशहर के थाना अरनियां के गांव दशहरा खेलरी निवासी अंकित दशहरी पुत्र धर्मवीर वांछित चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दौरऊ मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!