गगन महाविद्यालय में बरौली विधायक ने छात्रों को किया स्मार्टफोन का वितरण
गभाना। मोरहना स्थित गगन महाविद्यालय में शुक्रवार को शासन की स्मार्टफोन योजना के तहत छात्र-छात्राओं को बरौली विधायक ठाकुर जयवीर ने स्मार्टफोन का वितरण किया गया। जिन्हें पाकर छात्रों को चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं और हमेशा सभी जाति, धर्म को समान देखते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास का पहिया बहुत तेजी से घूम रहा है। मुख्यमंत्री योगी का सपना स्मार्टफोन से छात्रों को तकनीकी ज्ञान कराने व सुगम पढ़ाई कराने का है। इसी को लेकर छात्रों को स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य है, आप में से ही कोई आईएएस, आईपीएस बन कर देश की सेवा करेगा।
इस लिए आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता-पिता के अलावा क्षेत्र का नाम रोशन करें। आगरा शिक्षक खंड वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि छात्र मिलने वाले स्मार्टफोन का इस्तेमाल हमेशा अपनी पढ़ाई तथा पढ़ाई से संबंधित जरूरतों के लिए करें। कार्यक्रम में बीए व बीएएसी के 447 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रबंधक सुरेश चंद्र शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन भारद्वाज, कालीचरन माहौर, राजकिशोर शर्मा प्रधान, गगन शर्मा, हेमंत शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, आकाश शर्मा, आयुष गौतम, मदन लाल, सुजाता सिंह, यतेंद्र सिंह, लवकेश कुमार, उमा सिंह , तुषार शर्मा आदि मौजूद रहे।