रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना ब्लाॅक व साथा चीनी मिल के संचालन को मुख्यमंत्री से मिले पूर्व विधायक

गभाना। बरौली के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री ठाकुर दलवीर सिंह ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर लखनऊ में प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकाल कर अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री को शीघ्र ही समस्याओं का समाधान कराने का अश्वासन दिया है।

पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में कहा कि क्षेत्रीय किसान बड़ी संख्या में गन्ना की फसल करते हैं, लेकिन साथा चीनी मिल बंद होने से किसानों को अपनी फसल को अन्य जगह पर लेकर जाना पड़ता है। ऐसा होने से किसानों की समय और धन की बर्बादी होती हैं। वहीं सरकार की ओर से करीब सात साल पहले गभाना को ब्लॉक बनाया था। जिसमें वर्ष 2016 में 31 दिसंबर को विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया था।

करीब एक साल तक गभाना ब्लॉक तहसील परिसर में संचालित होता रहा, लेकिन बाद में ब्लॉक का संचालन बंद कर दिया गया। गभाना ब्लॉक में आने वाले गांव के लोगों को लंबी दूरी तय कर चंडौस, जवां व खैर ब्लॉक में काम कराने के लिए जाना पड़ता है। कुछ लाभार्थी लंबी दूरी व आवागमन का साधन न होने के चलते सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से गभाना ब्लॉक का शीघ्र संचालन कराने व किसानों की ज्वलंतशील समस्याओं को देखते हुए साथा चीनी मिल को चालू कराने की मांग की है। जिस पर मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक को दोनों ही समस्याओं का जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान उनके साथ युवा भाजपा नेता विजय सिंह भी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!