किशोरी को भगाने में आरोपी की मदद करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गभाना। थाना पुलिस ने एक गांव से किशोरी को भगाकर ले गए आरोपी की मदद करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला पिछले दिनों थाना पर दर्ज हुआ था। तभी से पुलिस आरोपी व किशोरी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस जांच में पता चला कि पला सल्लू निवासी चंद्रपाल व उसका भाई जानकी उर्फ योगेश ने आरोपी की किशोरी को भगा कर ले जाने में मदद की है। जिस पर रविवार को एसआई अजहर हसन ने दोनों भाईयों को हाईवे पर पला सल्लू के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

