रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र की खबरें

तोछीगढ़ में निकली अक्षत कलश यात्रा

इगलास। क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार सत्यम नगाइचव भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कालीचरन गौड़ के नेतृत्व में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में जय श्रीराम के जयघोष के साथ राम भक्तों ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि निर्माण पर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर मुकेश नगाइच, चंद्रप्रकाश कौशल, योगेश गौड़, रमेशचंद, वीरेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, हुब्बलाल, बाबूलाल, ओमप्रकाश, योगेश कुमार, गोपाल के साथ ही महिला मंडल में रुकमणी देवी, राधा, स्नेहलता, साधना, मंजू, पत्तोदेवी, प्रभा, संगीता आदि थी।

 

गांव ढांड पर 22वें दिन भी धरना जारी

इगलास। गांव ढांड पर 22वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरना संयोजक रामबाबू कटैलिया ने कहा 22 दिन धरने पर हो गए लेकिन शासन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही, जब सीधी उंगली से घी न निकले तो उंगली टेढ़ी करनी पड़ती है। संयुक्त किसान संगठन अपनी मांगे मनवाने को व पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए रोड जाम से लेकर रेल रोकने तक को मजबूर होंगे। धरना स्थल पर प्रहलाद सिंह, करतार सिंह, चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो, उदयवीर सिंह, चौव सिंह, होरीलाल, कृपाल सिंह, सुधीर सिंह, चंदन सिंह, बहादुर सिंह आदि थे।

 

रालोद ने चलाया चलो गांव की ओर कार्यक्रम

इगलास। विधानसभा क्षेत्र के गांव रजावल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म जयंती के उपलक्ष में साप्ताहिक 23 से 31 दिसंबर तक चलो गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी कालीचरन सिंह ने लोगों को विस्तार से चौधरी साहब की विचारधारा रीति-नीति को समझाया। उनकी किसानों के प्रति करनी व कथनी एवं मौजूदा सरकार की करनी व कथनी में अंतर को बताया। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी की अगुवाई में आज रालोद मजबूत हुआ है। युवा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह व संचालन धर्मेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राम बहादुर चौधरी, प्रदेश सचिव वीरपाल सिंह, संजय सिंह, रामवीर सिंह, ऋषि चौधरी, देवेंद्र फौजदार, हेमंत प्रताप सिंह, मनोज चौधरी, सतेंद्र सिंह आदि थे।

 

नशा मुक्त भारत निर्माण की ली शपथ

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के तत्वावधान में साल के अंतिम दिन गांव बसेली में युवाओं ने नशाखोरी समेत सभी बुराइयों से दूर रहने एवं उनका परित्याग करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि आपसी द्वेषभाव, आलस्य और नशाखोरी जैसे दुर्व्यसनों एवं दुराचारों से सदैव दूर रहेंगे और सभी को इसके प्रति जागरूक करेंगे। स्वास्थ्य पर नशाखोरी के नकारात्मक प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाएंगे। आज युवाओं का नशाखोरी और मोबाइल के प्रति अति लगाव शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बना रहा है जो बहुत ही चिंताजनक है। इस अवसर पर राहुल सिसोधिया, धीरज ठैनुआं, प्रशांत उपाध्याय, वंश उपाध्याय, सौरभ गौतम, वेद प्रकाश, सतेन्द्र कुमार, विशाल, अजय, करन, शारिफ, अंशुल, बलराम, वंश, विनीत, दीपक, गौतम आदि थे।

 

हाथरस सांसद ने रोड का किया लोकार्पण

इगलास। हाथरस सांसद राजवीर दिलेर ने जेएस स्कूल गौंडा अलीगढ़ रोड से बलभद्रपुर होते हुए राना मार्ग के डाबर रोड का लोकार्पण किया। यह सड़क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के त्वरित आर्थिक विकास योजना से करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनी है। सांसद का ग्राम प्रधान सुशील शर्मा व जितेंद्र शर्मा ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। जिपं सदस्य पुत्र सचिन पाठक का भी स्वागत हुआ। इस सड़क के बनने से करीब 10 गांवों के लोगों को आवागमन सुगम हो जाएगा। इस अवसर पर ठा. जंगजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. नत्थी सिंह, सांसद प्रतिनिधि ज्ञानू शर्मा, शिवकुमार चौधरी, सिंटू शर्मा, ओमप्रकाश पाठक, शैलेंद्र शर्मा, मोहित पाठक, सोनू शर्मा, संजू पाठक, भोले पाठक, दीपू शर्मा, जीतू पाठक, भूरा, प्रेमचंद, वेदप्रकाश, दिनेश, भगवती आदि थे।

 

दो पक्षों में हुआ झगड़ा, रिपोर्ट दर्ज

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव सतलापुर निवासी राकेश पुत्र रतनलाल का कहना है कि विगत 27 दिसंबर की रात्रि करीब 10 बजे गांव के ही राजकुमार, धर्मपाल, जयप्रकाश, राजाबाबू पुत्रगण चंद्रपाल सिंह हमलावर होते हुए घर में घुस आए। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जब पत्नी ममता व पारस पत्नी रामबाबू बचाने आई तो आरोपितों ने इनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं दूसरे पक्ष की फूलवती देवी पत्नी राजकुमार का कहना है कि ममता पत्नी राकेश व रेखा पत्नी मनोज ने कूड़ा डालने को लेकर उससे विवाद किया था। विरोध करने पर दोनों ने अपने पतियों को भी बुला लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। अन्य लोगों ने बचाया तो जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्र पर प्राथमिकी पंजीकृत की है।

error: Content is protected !!