रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक घायल

गभाना। नेशनल हाईवे पर भांकरी के समीप डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी अरविंद कुमार रविवार को बाइक से खुर्जा की तरफ से घर लौट रहा था। तभी हाईवे पर गांव भांकरी के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को टोल एंबुलेंस की मदद से अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका उपचार जारी है। वहीं हादसे की खबर पाकर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!