रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिला ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

गभाना। क्षेत्र के गांव पैराई में एक महिला ने किसी बात से नाराज होकर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पैराई निवासी रोहित कुमार की 22 वर्षीय पत्नी अंजली ने शनिवार रात में किसी बात से नाराज होकर कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका ने अपने पीछे दो बच्चों को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है।


विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!