पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को शराब समेत दबोचा
गभाना। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तहसील तिराहे से एक युवक को अवैध शराब समेत दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि एसआई बिजेंद्र यादव मय फोर्स के हाईवे पर तहसील तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी वहां पर एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई पड़ा। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम नरेश कुमार निवासी कौरह रूस्तमपुर थाना गभाना बताया। तलाशी में उसके पास से अवैध देसी शराब के 20 ट्रैटा पैक बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहम मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


