रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हिट एंड रन मामले में नये कानून के विरोध में ट्रक चालकों ने हाईवे को किया जाम

गभाना। हिट एंड रन मामले में नया कानून पारित करने का विरोध तेज हो गया है। गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर ट्रक चालाकें ने जाम लगा कर नए कानून का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। करीब 15 मिनट तक हाईवे पर जाम लगा रहा। जिससे यात्री जाम में फंस गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालकों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए जाम को खुलवा दिया।सोमना मोड़ स्थित बंडर सीमेंट फैक्टरी के ट्रक चालकों ने सोमवार शाम को सोमना मोड़ पर हाईवे पर ट्रकों को आड़ा-तिरछा खड़ा करके जाम लगा दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नए कानून को काला कानून बताते हुए वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि नए कानून में दस साल की सजा और सात लाख रुपये का जुर्माना रखा गया है। जबकि चालक दिन-रात मेहनत करके अपने परिवार का भरण-पोषण भी ठीक से नहीं कर पाते हैं। ऐसे में नया कानून बनने के बाद वह इतनी बड़ी रकम को जुर्माने के रूप में कैसे जमा कर पाएंगे। सूचना पर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक चालकों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए करीब 15 मिनट बाद जाम को खुलवा दिया।

ये है हिट एंड रन संशोधित कानून

वर्तमान में हादसा होने की स्थिति में चालक की थाने से जमानत हो जाती है और अधिकतम दो साल की सजा होती है, जबकि संशोधित कानून में हादसे के बाद वाहन चालक को अधिकतम 10 साल की सजा और सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

नए कानून के डर से ट्रकों को छोड़कर भागे चालक

लोधा। हाईवे खेरेश्वर चौराहे पर ट्रांसपोर्टरों ने नए काननू को लेकर चालकों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से नए कानून को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि नए कानून के डर के चलते चालक वाहनों को छोड़कर भाग रहे हैं। अभी तक कई ट्रासपोर्टरों के दर्जनों चालक नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह कानून लागू हाे गया तो ट्रांसपोर्ट का काम पूरी तरह से ठप हो जाएगा। विरोध जताने वालों में राजेश, वकील, सलीम, फैजान, समीर, मलिक, अमीर, अलीम, सलीम, शहजाद, संजू, राज़ुद्दीन, फिरोज खान, निजामुद्दीन, गुलफान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन 

 

error: Content is protected !!