नववर्ष के स्वागत में हवन यज्ञ व भंडारे का हुआ आयोजन
गभाना। नव वर्ष 2024 का स्वागत लोगों ने अलग-अलग अंदाज में किया। रात में जैसे ही घड़ी की सुई बारह पर पहुंची लोग सर्दी की परवाह न करते हुए भी घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने जमकर आतिशबाजी करने के साथ ही अपने नजदीकियों व पड़ोसियों को मिठाईयां खिलाकर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही लोगों ने मोबाइल फोन से बातें करने व एसएमएस से बधाई संदेश भेजने के साथ ही ई-मेल, वाट्सएप, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, एक्स आदि के माध्यम से नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
नए साल के पहले दिन सोमवार को भी दिन भर नववर्ष की बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान लोगों ने मिठाई व गिफ्ट आदि देकर भी बधाईयों का आदान-प्रदान किया। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर युवाओं ने जहां डीजे पर चल रहे तेज संगीत की धुनों पर जमकर डांस करते हुए खूब धमाल मचाया तो बाद में दावतों का भी दौर चलता रहा।
इस दौरान कस्बा स्थित बिजलीघर पर श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ का आयोजन कराया जिसमें स्टाफकर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अाहूति प्रदान की। समापन पर भंडारे का आयोजन कराया। इस मौके पर एसडीओ हिमांशु गुप्ता, जेई गजराज सिंह, जेई संतोष शर्मा, यादुवेंद्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, साेनू शर्मा, बलवीर सिंह, लक्ष्मन सिंह, नरेश चौधरी, कुबेर, दीपक, कुंवरपाल, ललित, टिंकू, गुड्डू, जीतू शर्मा, गौरव शर्मा, कौशल कुमार, लोकेश गौतम, शीलू ठाकुर, बच्चू प्रधान, राजा सिंह, अमित सिंह, राजेश गोविल, राजकुमार, दुर्गेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


