रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पेट्रोल पंपोंं पर लोगों की उमड़ी भीड़, डीएम बोले पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है डीजल-पेट्रोल

अलीगढ़। हिट एंड रन संशोधित कानून के विरोध में जगह-जगह हो रहे चक्का जाम को लेकर जनपद में शाम को पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैल गई। पूरे जनपद में देखते ही देखते पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर व्यक्ति अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की चाह में लाइन में लगा हुआ था और लोग जल्दी-जल्दी तेल भराना चाह रहे थे। मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को हुई तो वह स्वयं सड़कों पर उतर आए और आमजनों से रूबरू हुए। उन्होंने लोगों को समझाया कि पूरे अलीगढ़ जनपद में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और लगातार सप्लाई की गाड़ियां आ रही है। इसलिए लोग परेशान न हो।पेट्रोल पंपों अचानक उमड़ी भीड़
जनपद में सुबह से पेट्रोल- डीजल के लिए लोगों में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं थी। हर दिन की तरह सामान्य तरीके से लोग अपनी जरूरत के अनुसार गाड़ियों के लिए डीजल-पेट्रोल ले रहे थे। लेकिन शाम को प्रदेश के अन्य जिलों में ईधन खत्म होने की अफवाह उनमें हड़कंप मच गया। लोग तुरंत ही शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में स्थित पेट्रोल पंपों पर अपने-अपने वाहन व हाथों में कैंन लेकर डीजल-पेट्रोल लेने के लिए उमड़ पड़े। जिससे मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनने लगी। जानकारी होने के बाद अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए। मजिस्ट्रेट और जिला आपूर्ति अधिकारी अभिनव सिंह ने लोगो से बात करके उन्हें समझाना शुरू कर दिया।

अफवाह पर न दें ध्यान,  ईधन की नहीं है कोई कमी
डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल खत्म होने की बात सिर्फ अफवाह है। इसलिए आमजन इस बात पर बिल्कुल ध्यान न दें। जनपद में डीजल पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और आपूर्ति नियमित मिल रही है। लोगों को डीजल-पेट्रोल नियमित मिलता रहेगा।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!