एसएसपी ने प्रभारी यूपी-112 व मुंशी को लापरवाही बरतने पर किया लाइन हाजिर
- चार निरीक्षक व पांच उपनिरीक्षकों का किया स्थानांतरण
अलीगढ़। एसएसपी कलनिधि ने बुधवार को लापरवाही बरतने पर प्रभारी यूपी-112 व मुंशी को लाइन हाजिर किया है। वहीं चार निरीक्षक व पांच उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है।
एसएसपी ने शिथिल पर्यवेक्षण, कार्य में रूचि न लेने तथा लापरवाही बरतने पर यूपी-112 के प्रभारी विजेंद्र पाल राणा व मुंशी कुलदीप को लाइन हाजिर किया है।
वहीं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं जनसुनवाई को प्रभावी व बेहतर बनाने के लिए निरीक्षक उदयवीर सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी यूपी-112, निरीक्षक विजयकांत शर्मा को पुलिस लाइन से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध थाना गोधा, निरीक्षक सीताराम सरोज को पुलिस लाइन से प्रभारी मानवाधिकार सेल/विशेष जांच प्रकोष्ठ, निरीक्षक रामनिवास को प्रभारी मानवाधिकार सेल/विशेष जांच प्रकोष्ठ से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कानून व्यवस्था थाना महुआखेड़ा स्थानांतरण किया है।
उपनिरीक्षक यशो वर्मा को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना गांधी पार्क, उपनिरीक्षक सूरज सिंह को पुलिस लाइन से थाना देहलीगेट, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना सासनीगेट, उपनिरीक्षक संजय कुमार अवस्थी को पुलिस लाइन से थाना गांधीपार्क तथा उपनिरीक्षक जुगेंद्रपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना महुआखेड़ा स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन


