रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

धूमधाम से मनाई गई भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के 193 वी जयंती

चंडौस। नगर में चेयरमैन धर्मसिंह भारती के आवास पर बुधवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 193वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सावित्री बाई फुले सिर्फ भारत की पहली महिला शिक्षिका ही नहीं बल्कि वे समाज सुधारक और मराठी कवियत्री भी थी। उनको मराठी की आदिकवियत्री के रूप में भी जाना जाता था। सावित्री बाई पूरे देश की महानायिका हैं। उन्होंने पूरे मानव समाज के लिए काम किया। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर महिलाओं के हक और शिक्षा जगत में कई प्रेरणास्त्रोत काम किए। कहा कि युवाओं को आगे आकर महात्मा ज्योतिबा फुले सावित्रीबाई फुले के पद चिन्हों पर चलकर समाज में शिक्षा की अलख जगानी चाहिए।

इस मौके पर विनोद शर्मा, केके शर्मा, विनोद कुमार गुप्ता,  डीसी गौतम,  सतीश बाबू,  रामजीलाल,  सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!