रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गभाना। थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपी पर चंडौस थाना में कई मुकदमे दर्ज है।

इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि चंडौस के गांव रामपुर- शाहपुर निवासी गुलफान पुत्र शारून उर्फ खिद्​दू चंडौस थाना में चल रहे गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। जिसकी विवेचना गभाना थाना से की जा रही है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि आरोपित पर चंडौस थाना में गोवध अधिनियम, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे पंजीकृत हैं।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!