रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खेत पर जा रहे युवक में बाइक ने मारी टक्कर

इगलास। कस्बा में हाथरस मार्ग होते हुए खेतों पर जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

कस्बा के महेंद्र नगर निवासी सुरेश चंद्र कौशिक ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीती एक जनवरी की सुबह उसका बेटा हरिमोहन हाथरस मार्ग होते हुए खेताें पर जा रहा था। तभी उमाकांत ईट भट्ठा के पास सवाने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए बेटा को उपचार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी बाइक चालक जसवीर पुत्र गिर्राज सिंह निवासी हैबतपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

———-

किसान संगठनों का किसानों की समस्या से मतलब नहीं

इगलास। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष व किसान नेता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने अपने बयान में कहा है कि प्रदेश में ज्यादातर किसान संगठनों को किसान, गरीब, मजदूर, बेरोजगार युवाओं से मतलब नहीं है। किसान संगठन अपनी जेब गर्म करने व किसानों के नाम पर पैसा कमाने की राजनीति कर रहे हैं। जहां किसानों का कोई मतलब नहीं वहां धरना दे रहे हैं। जरुरत पड़ने पर किसानों की आवाज नहीं उठाते सिर्फ अपने परिवार का हित करते हैं। उनका किसानों की समस्याओं से मतलब नहीं है। उन्होंने किसानों से अपनी लड़ाई स्वयं लड़ने की अपील करते हुए कहा कि जहां भी उनकी आवश्यकता होगी वह किसानों के साथ हैं।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!