रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खेत पर पानी लगाने जा रहे किसान पर नीलगाय के झुंड ने किया हमला, मौत

जट्टारी। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव हेतलपुर में खेत पर पानी लगाने जा रहे किसान पर नीलगाय के झुंड ने हमला कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान ने उपचार को ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक किसान की कुछ दिन पूर्व ही मौत हुई थी और 8 जनवरी को त्रयोदशी होनी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार हेतलपुर निवासी 35 वर्षीय प्रेम कुमार शर्मा पुत्र रामप्रसाद शर्मा बुधवार शाम को खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में पानी लगाने जा रहे थे। तभी रास्ते में नील गाय के झुंड ने दौड़ते हुए उन पर हमला कर दिया। जिसमें वह गिरकर गंभीर रूप से हो गए। हादसे के बाद आस-पास खेतों पर काम कर रहे अन्य लोग व परिजन मौके पर एकत्रित हो गए और आनन-फानन में उपचार को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक प्रेम कुमार की मां का पिछले दिनों निधन हो गया था और आठ जनवरी को त्रयोदशी होनी थी। परिजनों चंद दिनों में मां-बेटा की मौत से कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटी व एक बेटा को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!