रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गगन आईटीआई कॉलेज में हुआ रोजगार मेला आयोजित, 190 अभ्यार्थियों का हुआ चयन

गभाना। नगर के गगन आईटीआई काॅलेज में गुरुवार को ब्लाॅक स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने रोजगार पाने को अपना साक्षात्कार दिया।

मेला का शुभारंभ नगर पंचायत के चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेश कुमार व काॅलेज प्रबंधक सुरेश चंद्र शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन भारद्वाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन करा रही है।

जिनमें देश की नामी गिरामी कंपनियां युवाओं को उनके कौशल के अनुसार नौकरियां उपलब्ध करा रही हैं। इस तरह के रोजगार मेलों से युवाओं को नौकरियों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से मिलने वाली नौकरी को अपने जीवन का प्रथम अवसर मानकर अपने कैरियर की शुरूआत करें।

रोजगार मेला में पावना जेडी, एचसीएल, पोली मेडिक्योर, डिक्सन नोएडा, बीएमआर फरीदाबाद, बजाज एलेंज लाइफ इंश्योरेंस, साटा विकास पलवल आदि समेत करीब दस कंपनियाें ने प्रतिभाग करते हुए अभ्यार्थियों के साक्षात्कार किए। 250 से अधिक युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया। जिसमें से 190 युवाओं का साक्षात्कार के बाद चयन किया गया है। इस दौरान आयुष गौतम, मदन लाल, गगन कुमार, सुजाता सिंह, मोहन शर्मा, मोनू चौधरी, शिवम सिंह, उमा कश्यप, आशा देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!