रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मैक्स की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

गभाना। क्षेत्र के गांव वीरपुरा में सोमना-खैर मार्ग पर हीरापुर पुल के पास दूध की कैंनों से भरी मैक्स गाड़ी बाइक में टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनाें ने उपचार को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार वीरपुरा निवासी रिंकू शुक्रवार दोपहर में बाइक से सोमना की तरफ से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह वीरपुरा में सोमना-खैर मार्ग पर हीरापुर पुल के पास पहुंचा तभी सामने से दूध की कैन लेकर आ रही मैक्स गाड़ी उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने रिंकू को गंभीर हालत में अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!