रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चोरों ने एक रात में पांच घरों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

पिसावा। क्षेत्र के गांव प्रेमपुर में एक रात में ही चोर पांच घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक व डाॅग स्क्कायड टीम ने पहुंचकर जानकरी करने के साथ साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

जैेसे-जैसे सर्दी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे चोरी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। इस क्रम में प्रेमनगर में सेवानिवृत शिक्षक तेजवीर सिंह के मकान में चोर घुस गए और सो रहे परिजनों के कमरों को बाहर से बंद कर दूसरे कमरे में रखी अलमारी से छह लाख रुपये की नगदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। गांव के ही चंद्रपाल सिंह के घर का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये की नगदी, जेवरात, पड़ौस में ही सुधा देवी के घर का ताला तोड़कर दो हजार रुपए व जेवरात, जगदीश सिंह के ऊपरी मंजिल के कमरे का ताला तोड़कर जेवरात चोरी कर ले गए। वहीं गांव के सतवीर सिंह के मकान से किसी तरह चोरी करने में विफल रहे। सुबह जागने पर पीड़ित परिवार के लोगाें को चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस के अलावा फॉरेंसिक व डॉग स्क्कायड की टीम मौके पर पहुंच गई और जानकारी जुटाई। मामले में पीड़ितों की ओर से थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!