रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किसान नेता के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

टप्पल। कस्बा निवासी भाकियू नेता को फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कस्बा के विजय एंक्लेव निवासी मनु पुत्र विजेंद्र भारतीय किसान टिकैत गुट में नेता है। पीड़ित के अनुसार 31 दिसंबर को उसके मित्र मनवीर पुत्र सतवीर निवासी ताहरपुर के मोबाइल फोन व्हाट्सएप कॉल आई। फोन उठाते ही उक्त व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए मित्र व उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में वह अपने मित्र के साथ थाने पहुंचा आैर पुलिस समेत सीओ को सूचना दी। पुलिस जांच में नंबर शारिब तसनीम पुत्र शैराजुल निवासी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी साउथ दिल्ली आया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!