रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खेत पर पानी लगा रहे किसान की संदिग्ध परि़स़्थितियों में मौत

खैर। थाना क्षेत्र के गांव बिरौला में रविवार शाम को खेत पर पानी लगा रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के ठंड लगने से मौत होने की संभावना जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिरौला निवासी 40 वर्षीय किसान नीतू सिंह पुत्र श्यामचरण रविवार दोपहर में घर से खेतों पर खड़ी फसल में पानी लगाने के लिए गए थे। शाम को जब उनका भतीजा खेतों पर पहुंचा। उसने चाचा को काफी आवाज लगाई, लेकिन वह उसे कहीं दिखाई नहीं दिए। काफी तलाश करने के बाद भतीजे को किसान नीतू सिंह खेत में अचेत हालत में पड़े दिखे। सूचना पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में उपचार को कस्बा स्थित सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । परिजनों ने किसान की मौत ठंड लगने से होना बताया है। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक किसान दो बच्चों के पिता थे। इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!