रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप व ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो महिलाओं की मौत

- 15 सवारियां हुई घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

खैर। कोतवाली क्षेत्र में टेंटीगांव रोड़ पर गांव भानेरा पुल के पास रविवार देर रात में श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप व ट्रैक्टर में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में मदद को चीख पुकार मच गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 सवारियां घायल हो गई। जिन्हें पुलिस ने उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया है।सत्संग सुनकर लौट रहे थे गांव

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के पलवल से सत्संग सुनकर श्रद्धालु मैक्स पिकअप गाड़ी से क्षेत्र के गांव भारेरी लौट रहे थे। देर रात में जैसे ही उनकी गाड़ी टेंटीगांव रोड़ पर भानेरा पुल के समीम पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैक्स गाड़ी के आगे से परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगते ही गाड़ी में सवार श्रद्धालुओं में मदद के लिए चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने भारेरी निवासी 65 वर्षीय नमृदा व मथुरा के थाना सुरीर के गांव नावली निवासी 60 वर्षीय रामवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हादसे में ये हुए घायल

विनीता, मुन्नी, अनीता, केला देवी, मालती, दुर्गा सिंह, गीता देवी, उदयवीर, केशर, गुडडी देवी, सर्वेश, अर्जुन सिंह, सुखवीर सिंह, विरमा देवी निवासीगण भारेरी समेत 15 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे की सूचना पर एसडीएम दिग्विजय सिंह, सीओ राजीव द्विवेदी मौके पर पहुंच गए।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!