विपिन सिंह बने भाजपा के गभाना मंडल अध्यक्ष
गभाना। लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भाजपा की ओर से विभिन्न कमेटियों का गठन किया जा रहा है। जिसमें सोमवार को नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला ने बताया कि विपिन कुमार सिंह उर्फ वीपी सिंह को गभाना मंडल अध्यक्ष , अनुराग ठाकुर को चंडौस मंडल अध्यक्ष व शीलेंद्र सिंह चौहान को अमरौली मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के जिला कार्यालय पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष के अलावा पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा समेेत विभिन्न पदाधिकारियों ने फूलमाला व पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं कस्बा में विपिन कुमार सिंह के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उन्होंने मिष्ठान का वितरण करते नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी है।
विधानसभा बार नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की देखें सूची 👇
