रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पूजति अक्षत का घर-घर किया वितरण, रामभक्तों में दिखी अटूट श्रद्धा

गभाना। अध्योध्या धाम में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक एवं अद्भुत बनाने के उद्​देश्य से सोमवार को रामभक्तों ने अलग-अलग टोली बनाकर ढ़ोल नगाड़ों के साथ घर-घर पहुंचकर पूजति अक्षत, पत्रक व भगवान राम की तस्वीरों का वितरण किया गया।। रामभक्तों ने जनमानस से 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर-घर में उत्सव मनाने के साथ आस-पास के मंदिरों में भजन-कीर्तन, दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया गया।

कस्बा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर पूजति अक्षत का वितरण किया। इस दौरान राम भक्तों में श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा के साथ आस्था दिखी। लोग जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यहां पर अनिल सारस्वत, कुश चाहर, भुवनेश कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह पम्मी, देवकीनंदन पांडे, नितीश भारद्वाज, राजकुमार डिश, देवेंद्र शर्मा, मनवीर सिंह, गज कुमार सिंह, योगेश मित्तल, तरूण माहौर, कन्हैया, वेदप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।वहीं दौरऊ में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दीपमाला जादौन के नेतृत्व में पूजति अक्षत व पत्रक का वितरण किया गया। यहां पर विनोद तिवारी, राम अवतार, रवि कुमार, ममता देवी, हेमलता देवी, अनीता देवी, ललिता देवी, संतोष देवी, प्रवेश देवी, कमलेश, संजू देवी, कलावती, रीमा सिंह, रागिनी, चाहत सिंह, नंदिनी, मानवी, सीमा सिंह, तन्नू, मन्नू, संतोष कुमार, राधे सिंह, छोटे सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!