प्रभात चौधरी बने इगलास में भाजपा के मंडल अध्यक्ष
इगलास | आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने अब संगठन को मजबूत करने के लिए नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। इगलास मंडल पर प्रभात चौधरी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। यह दूसरा मौका है जब प्रभात को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पहले भी एक बार मंडल अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। इसकी जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। प्रभात ने कहा कि भाजपा ने संगठन में दोबारा से उन पर भरोसा जताया है। जिसपर खरा उतरने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों को पूरी निष्ठा व लगन के साथ पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेता सुमित अग्रवाल ने अपने प्रतिष्ठान पर स्वागत किया। इस अवसर पर डा. रोहित चौधरी, अनिल शर्मा, दशरथ माहौर, निखिल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, प्रवीण जिंदल, महेश उपाध्याय, पंकज शर्मा, पंकज चौधरी आदि थे।

मंडल अध्यक्षों की होती है महत्वपूर्ण भूमिका
पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों में मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मंडल अध्यक्षों को बदलने में जनप्रतिनिधियों से भी सलाह मशविरा किया गया है। लेकिन यह भी ताकीद किया गया कि इसमें सिर्फ जनप्रतिनिधियों की मर्जी नहीं चलेगी। इसके साथ ही मंडल अध्यक्षों को नमो एप के माध्यम से विकसित भारत एंबेसडर अभियान को गति देने का निर्देश दिया। भाजपा ने प्रदेश में दो करोड़ लोगों को नमो एप के जरिये विकसित भारत एंबेसडर बनाने का लक्ष्य तय किया है।