रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवक ने पत्नी से विवाद होने पर फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

अलीगढ़। थाना सासनीगेट के अवतार नगर में एक युवक ने पत्नी से विवाद होने के चलते फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार अवतार नगर निवासी 22 वर्षीय दीपक पुत्र बनी सिंह बाइक मिस्त्री था। परिजनों के अनुसार रविवार रात को दीपक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिजन छत पर बने कमरे में सोने के लिए चले गए, जबकि दीपक व उसकी पत्नी कमरे में सो गए। देर रात में दीपक ने कमरे में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। जब पत्नी की आंख खुली तो पति को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल पड़ी। चीख-पुकार सुनकर परिजन व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा है। मृतक दीपक परिवार का इकलौता बेटा था।

श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप व ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो महिलाओं की मौत

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!