महिला ने गृह क्लेश के चलते फंदे पर झूलकर दी जान, मायका पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
अतरौली। क्षेत्र के गांव पिलखानी में गृह क्लेश के चलते एक महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान देती। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायका पक्ष ससुरालीजनों पर हत्या कर शव फंदे पर लटका देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मायका पक्ष के गुस्साएं लोगों समझा-बुझाकर शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मिलह जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पिलखानी निवासी प्रदीप उर्फ टीटू पुत्र माेहर सिंह की शादी करीब सात साल पूर्व नौआरी भोजपुर निवासी गीता उर्फ बिट्टन के साथ हुई थी। बुधवार सुबह गृह क्लेश के चलते गीता ने कमरे में बंद होकर फंदे पर झूल गई। जानकारी होने पर परिजन महिला काे फंदे नीचे उतारकर उपचार को कस्बा के सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर मायका पक्ष मौके पर पहुंच गए। मायका पक्ष बेटी के ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटका देना का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मृतक के पिता प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि बेटी के ससुरालीजन शादी के बाद से उसे परेशान करते थे। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई करने का अश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनाें को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। गीता दो बच्चों की मां थी।