ठंड के चलते 13 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद
अलीगढ़। अत्यधिक शीत लहर एवं सर्दी के साथ कोहरे के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी इंद्रविक्रम सिंह ने जिले के सभी स्कूलों शीतकालीन अवकाश को 13 जनवरी तक बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इसके अनुपालन में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बुधवार को सभी स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि जनपद में अत्यधिक शीत लहर एवं ठंड को दृष्टिगत रखतें हुए जनपद के समस्त बेसिक शिक्षा परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य समस्त बोर्ड (सीबीएससी/आईसीएससी ) के कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों का 13 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि आदेश का अग्रिम आदेशों तक इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।