रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को भेजा जेल

जट्टारी। टप्पल थाना पुलिस ने किसान पर जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि बिगत 29 दिसंबर को क्षेत्र के गांव मानपुर में खेता पर पानी लगा रहे किसान आजाद को पुरानी रंजिश के चलते नामजदों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले में किसान के भाई ने गांव के ही बृजपाल, जगवीर, चंद्रवीर समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी जगवीर पुत्र बृजपाल को नूरपुर गांव के रास्ते अंडरपुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले शेष बचे आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!