पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जट्टारी। थाना पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिछले दिनों चोरी हुई हेरो मशीन व चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर को बरामद किया है।
इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि विगत 3 जनवरी को क्षेत्र के गांव कुराना में भोले पुत्र सुरेंद्र के नलकूप पर खड़ी हेरो मशीन को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। मामले में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना ताहरपुर मार्ग के पास से एक चोर को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम विष्णु कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ताहरपुर बताया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से चोरी की गई हेरो व घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद हुआ है। जिस पर चोर को जेल भेज दिया गया है।