धूमधाम के साथ निकाली गई पूजित अक्षत कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
गभाना। क्षेत्र के गांव पैराई में गुरुवार अयोध्या धाम स्थित श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजित अक्षत कलश यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा के माध्यम से घर-घर पूजित अक्षत, पत्रक व राम मंदिर का चित्र पहुंचाने का कार्य किया गया।
यात्रा में महिलाएं अक्षत कलश सिर पर रख कर चल रही थी। जबकि रामभक्त हाथों में केसरिया झंडा लेकर डीजे पर चल रहे भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। गांव में यात्रा के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगहपुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। जय श्री राम के उद्घोष से पूरा गांव का वतावरण राममय हो गया।
इस मौके पर जिला प्रचारक कुश चाहर ने कहा कि हिंदू समाज राममय हो चुका है। सौभाग्य है कि लोगों को इस ऐतहासिक क्षण का साक्षी बनने का मौका मिलेगा। हमारी 500 वर्षों की प्रतीक्षा पूर्ण हो रही है। उन्होंने 22 जनवरी कोप्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन लोगों से घरों में दीपोत्सव मनाने व सुंदरकांड व भजन-कीर्तन करने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिला संघ चालक नीरज गुप्ता, जिला कार्यवाह शिवकांत रावत, नगर खंड चालक अनिल सारस्वत, कन्हैया आर्य, राजकुमार डिश, जुगेंद्र सिंह, राहुल सिंह गुडिंया प्रधान, विनेश कुमार सिंह, डा. नबाब सिंह, शीलेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, मनीष सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, बिन्ना सिंह, चित्रवीर सिंह, प्रवीन प्रताप सिंह, कुसुम देवी, ऊषा देवी, रामबेटी देवी, पुरूषोत्तम कुमार, सर्वेश कुमारी, मालती देवी, उर्मिला देवी, शशि देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
