रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

धूमधाम के साथ मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस

गभाना। क्षेत्रभर के स्कूलों में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

नगर के केशव कुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में स्वामी विवेकानंद जयंती धूमाधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य शिवकांत रावत ने कहा कि देश को समृद्धशाली एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को सेवा भाव, सामाजिक क्षेत्र एवं सृजनात्मक कार्यों में आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी युवा शक्ति के बलबूते ही समूचे विश्व में अपना डंका बजा रहा है स्वामी विवेकानंद जी के दर्शन व सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है बस जरूरत उन्हें अपने जीवन में अपनाने की है।इस मौके पर हरिपाल सिंह, राजीव शर्मा, करन माहौर, जितेंद्र सिंह राघव, अजय कुमार, गजेंद्र सिंह राघव, हरेंद्र सिंह, हिमांशु शर्मा, सुनीता गौड़, उर्मिला सिंह, रजनी शर्मा, रूबी सिंह, गीतांजली देवी आदि मौजूद रहे।सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कालेज में प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के छविचित्रपुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पूजा सिंह, संतोष कुमार, केंद्रपाल सिंह, निशा सिंह, मुनेश कुमार, अवधेश कुमार, अभिषेक कुमार, रेनू सिंह, जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार,नेहा सिंह,अनिल कुमार, संजीव शर्मा, निशा जाखड़,सचिन कुमार, शालू सिंह आदि मौजूद रहे।कटरा मोड़ स्थित मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में युवा दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।प्राचार्या डा. अनीता रानी राठौर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने ही विश्व को भारत के सांस्कृतिक, पारंपरिक व आध्यात्मिक का परिचय व दर्शन कराया। उन्ही के कारण भारत को विश्व में सम्मान मिला। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों में एक विचार एकाग्रता को अपनाने की छात्रों को सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी डा. रामवीर सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाकर “स्वच्छ भारत, स्वथ्य भारत” का संकल्प लिया। इस मौके पर डा. कालूराम, डा. नेत्रपाल सिंंह, डा. दीपशिखा, डा. सरिता रानी, डा. संदीप गुप्ता,       डा. संजय सिंह, डा. रामेंद्ररमण शर्मा, डा. कामिनी, डा. वीरेंद्र कुमार, डा. अमित सिंह, डा. दीपक अग्रवाल, डा. दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!