छात्रा के साथ की मारपीट
इगलास। हाथरस के थाना मुरसान के गांव खौदुआ निवासी काजल पुत्री योगेंद्र सिंह का कहना है कि वह शुक्रवार की शाम छह बजे कोचिंग के बाद गोरई रोड बेसवां तिराहे के समीप जन सेवा केंद्र पर फार्म भरने गई थी। साथ में फुफेरा भाई नितिन पुत्र झावरमल निवासी नयावास भी था। जनसेवा केंद्र पर गांव मिर्जापुर निवासी मोनू, सोनू, विकास व अमन ने उसके के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जब वह चौकी पर पुलिस से शिकायत करने गई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
