रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सबके हैं मर्यादा पुरुषोत्तम राम

इगलास। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष व किसान नेता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने गांव पींजरी में पूजित अक्षत का वितरण किया। अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन का आमंत्रण घर-घर जाकर दिया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम सबके थे, भगवान के नाम पर राजनीति करने वालों की कोई मर्यादा नहीं। किसान, गरीब, मजदूर, बेरोजगार दुखी है। कुछ लोग भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रहे हैं उनकी कोई मर्यादा नहीं। इस अवसर पर राकेश गुप्ता, अजय शर्मा, सर्वेश, बृजेश दिवाकर, चरण सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि थे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!