रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

व्यापारी के हत्यारोपियों के बचाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

- कस्बा में शुक्रवार को घर में मिला था व्यापारी का शव, सिर में चोट के थे निशान

चंडौस। कस्बा में डाबर रोड पर शुक्रवार को हुई व्यापारी की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस पर हत्यारोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। बाद में इंस्पेक्टर ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा करने का आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीण शांत होकर लौट गए।

शुक्रवार को हुई थी व्यापारी की हत्या

चंडौस क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी 65 वर्षीय रमेश चंद्र गुप्ता उर्फ भूरा सेठ कस्बा में डाबर रोड पर पिछले कई सालों से घर बनाकर खल-चूनी की दुकान चलाते थे। उनकी पत्नी काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी थी, जबकि उनके बच्चे दिल्ली में रहते थे। उनके घर में एक किराएदार रहता है। शुक्रवार को रमेश चंद्र मृत हालात में बैड पर पड़े हुए मिले थे। मामले मृतक व्यापारी के छोटे भाई मेघराज गुप्ता ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण सिर में चोट लगना होना आया था।हत्यारोपियों को बचाने का लगाया आरोप

मामले में थाना पुलिस की ओर से काेई भी संतोषजनक कार्रवाई न करने को लेकर रविवार को ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण व भाकियू के पदाधिकारी एकत्रित होकर थाने पर पहुंच गए और फर्स डालकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आराेप लगाते हुए कहा कि उन्हें शक है कि व्यापारी की हत्या को किराएदार ने ही की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों से सांठ-गांठ कर रुपये ले लिए हैं, जिसके चलते वह उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। जिस पर ग्रामीण शांत होकर लौट गए।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!