रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर से टकराकर हुए घायल

चंडौस। क्षेत्र में चंडौस-पिसावा मार्ग पर गांव सबलपुर के पास ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पिसावा पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव अमृतपुर निवासी पवन कुमार रविवार शाम को साथी विकास कुमार के साथ बाइक से पिसावा की तरह जा रहे थे। जैसे ही वह चंडौस-पिसावा मार्ग पर गांव सबलपुर के पास पहुंचे तभी अचानक से सामने से आए ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पवन व विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया दिया है। वहीं घटना की जानकारी पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!