रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए अस्पातल लेकर जा रही एंबुलेंस माइनर में पलटी, चालक घायल

जट्टारी। टप्पल क्षेत्र के गांव अटारी से एक गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए सीएचसी लेकर जा रही एंबुलेंस घटने कोहरे के चलते मानइर में पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव अटारी निवासी हरवीर की पत्नी रेनू गर्भवती थी। सोमवार को उनके प्रसव पीढ़ा अधिक होने लगी। जिस पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन करके बुला लिया। परिजन एंबुलेंस से रेंनू को अस्पातल ले जाने लगे।

तभी घना कोहरा होने के चलते एंबुलेंस नूरपुर-अटारी मार्ग पर पुलिस ने टकराती हुई माइनर में पलट गई। हादसे में एंबुलेंस चालक हरिओम घायल हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने घायल चालक के अलावा गर्भवती रेंनू व परिजनों को निजी वाहन से सीएचसी भिजवा दिया। ग्रामीणों के अनुसार पुलिया पर कोई भी दीवार या रेलिंग नहीं लगी हुई है, जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से पुलिया को ठीक कराने की मांग की है।

विज्ञापन 

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!